top of page

महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद पर रविन्द्र चव्हाण की नियुक्ति उपरांत जनसेवक गोपाल शेट्टी ने दी बधाई

Writer: BB News LiveBB News Live

शेट्टी ने कहा "नव-नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा के विचारों का सम्प्रेषण और जनसेवा के लक्ष्य को और अधिक मजबूत करेंगे"


मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ भाजपा नेता रवींद्र चव्हाण की नियुक्ती के उपरांत उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद जनसेवक गोपाल शेट्टी ने उनकी नियुक्ति का स्वागत किया है और उन्हें बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

जनसेवक गोपाल शेट्टी ने विश्वास प्रकट करते हुए मीडिया से कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में नव-नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र चव्हाण भाजपा के विचारों का सम्प्रेषण और जनसेवा के लक्ष्य को और अधिक मजबूत तथा कार्यकर्ताओं को संगठित रखते हुए पार्टी को और भी अधिक बल प्रदान करेंगे। इस नियुक्ति के उपरांत महाराष्ट्र में पार्टी के संघटन तथा जनसेवा में नया आदर्श प्रस्थापित होगा, ऐसी मेरी पूर्ण अपेक्षा और विश्वास है।

Comments


bottom of page