top of page

दादर तिलक भवन में श्रीमंत छत्रपति शाहू महाराज शताब्दी कार्यक्रम का किया गया आयोजित

Writer's picture: BB News LiveBB News Live

मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कमिटी की ओर से टिलक भवन दादर मुंबई के मुख्य कार्यालय में श्रीमंत छत्रपती शाहू महाराज शताब्दी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रमोद मोरे ने पुष्पमाला अर्पित की। छत्रपति शाहू महाराज कलागुणो के आश्रय दाता थे।बहुजन समाज की उन्नति और सामाजिक परिवर्तन के निर्णय लेने वाले इस महान राजा ने सभी वर्गों को शिक्षा अनिवार्य ही नहीं की बल्कि निवास और सभी सुविधाएं भी दी। परिवर्तन के और उन्नति के कार्य में रूकावटें डालने वाले और अंधविश्वास फैला कर जनता को त्रस्त करने वालों को शिक्षा की समानता का संदेश दिया। महासचिव मुनाफ हकिम ने कहा कि वे जन राजा थे। उन्होंने गरीबों के उत्थान और उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया। इस अवसर पर दत्ता नांदे, दत्तात्रेय, सुनिल खांडके, नामदेव चव्हाण, सुभाष पाखरे ने पुष्प अर्पित किया।


Comentários


bottom of page