top of page

चेंबूर में मा. नगरसेविका आशा मराठे की ओर से सफाई कर्मचारियों के लिए आयोजित किया गया योग शिविर

Writer's picture: BB News LiveBB News Live


मुंबई। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर मुंबई के नगर और उपनगरों में भाजपा तथा अनेक सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों की ओर से जगह जगह योगा शिविर का आयोजन किया गया। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी चेंबूर विधानसभा के वार्ड क्रमांक 156 में मां. नगरसेविका आशाताई सुभाष मराठे की ओर से सफाई कामगारों के लिए योग शिविर का आयोजन समाज मंदिर हाल सुभाष नगर किया गया। सफाई कर्मचारियों के इस शिविर में प्रत्यक्ष रूप से पूर्व नगरसेविका आशा ताई सुभाष मराठे और उनके पति सुभाष मराठे ने प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर योगा किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए आशा ताई सुभाष मराठे ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस है। ऐसे में मुंबई को दिन रात स्वच्छ रखने वाले सफाई कामगारों का स्वास्थ्य निरोगी बना रहे इसके लिए योग शिविर का आयोजन किया गया। मराठे ने यह भी कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में भारत देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। सफाई कर्मचारियों के लिए आयोजित किए गए इस शिविर का लाभ बड़ी संख्या में सफाई कामगारों ने उठाया।

Comments


bottom of page