top of page

मुंबई में हैवानियत: 8 साल की मासूम से स्कूल चपरासी ने किया दुष्कर्म

Writer: BB News LiveBB News Live

मुंबई। मुंबई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, 8 साल की एक मासूम जो स्कूल पढ़ने के लिए जाती थी, स्कूल के 39 वर्षीय चपरासी पर बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप है। आरोपी लोअर परेल का रहने वाला है और पिछले कुछ सालों से स्कूल में काम कर रहा है। मुंबई पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली शिकायत के अनुसार तीन महीनों में स्कूल परिसर के भीतर कई बार आठ वर्षीय मासूम के साथ कथित तौर पर बलात्कार की बात सामने आई है।

पुलिस शिकायत दर्ज करने के बाद ये भी पता लगाने में जुट गई है कि क्या इस चपरासी ने दूसरी अन्य लड़कियों को भी अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लड़की को धमकी दी थी। इसलिए पीड़िता ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन हाल ही में जब उसके परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए क्योंकि वह ठीक से चलने में असमर्थ थी, डॉक्टरों ने माता-पिता को बताया कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। तभी लड़की ने उन्हें सारी बात बताई। उसके माता-पिता की शिकायत के आधार पर चपरासी को स्कूल से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, दिसंबर 2023 से मार्च 2024 के बीच चपरासी कथित तौर पर नाबालिग लड़की को स्कूल के ग्राउंड फ्लोर की सीढ़ी के नीचे बने स्टोर रूम में ले गया। उसकी पिटाई की और उसका यौन उत्पीड़न किया। उसने कथित तौर पर उसके साथ अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न भी किया। पुलिस और स्कूल प्रबंधन यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी ने अन्य बच्चों को भी निशाना बनाया था। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार करना), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 506 (आपराधिक धमकी) और बच्चों के संरक्षण की धारा 6 के तहत ऍफ़आईआर दर्ज की गई है।


Comments


bottom of page