
मुंबई। पिछले तीन दिनों से मुंबई में भारी बारिश शुरू है। जिसके कारण नागरिकों को बरसात से बचाव के लिए भारतीय जनता पार्टी झोपड़पट्टी मोर्चा की ओर से अंधेरी ( पूर्व) विधानसभा में छतरी का वितरण किया गया। छतरी वितरण समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में मुंबई झोपड़पट्टी मोर्चा के महामंत्री सुरेश पाल उपस्थित थे। उन्होंने छतरी वितरण समारोह में बोलते हुए कहा कि आगामी मुंबई मनपा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से ही सक्रिय हो जाएं। कार्यक्रम के संयोजक प्रभाकर शुक्ला थे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक पांडे, शेखर तावड़े, पद्माकर सिंह, आनंद उपाध्याय, पंकज सोनी, कुसुम सिंह, पिंटू उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। समारोह में आए हुए गणमान्य लोगों का स्वागत भाजपा झोपड़पट्टी मोर्चा अंधेरी पूर्व विधानसभा के अध्यक्ष प्रभाकर शुक्ला ने किया।
Comments