मुंबई । कुछ समय पूर्व उपनगर में विद्युत आपूर्ति करने वाली रिलायंस एनर्जी और वर्तमान में अडानी इलेक्ट्रिक के बीच वर्ष 2018 से स्थायी और ठेका कर्मचारियों के बीच विवाद चल रहा है। अब यही विवाद सीधे सीध पंतनगर थाने में पहुंच गया है। इसबारे में पंतनगर पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि स्थाई कर्मचारियों का काम ठेका कर्मियों को दिया जा रहा है। इस बारे में धर्मेंद्र उर्फ राजेश भगवानदास ने सूरज राजेंद्र चव्हाण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बताया जाता है कि वर्ष 2018 तक स्थायी कर्मचारियों और अधिकारियों का काम सुचारू रूप से चल रहा था। लेकिन उसके बाद गुजरात, अहमदाबाद के ठेकेदारों के उन्हीं कामों को दे दिया गया है।
जिसके कारण शिवसेना से संबद्ध स्थानीय लोकाधिकार समिति के महासचिव मंगेश दलवी का कहना है कि भूमिपुत्रों के साथ अन्याय हो रहा है. इस संबंध में पंतनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। इस बीच, आज सुबह घाटकोपर पूर्व के हिंगवाला लेन स्थित अडानी कार्यालय में जब कुछ स्थाई कामगारों ने इस बारे में जानकारी मांगी तो उन कामगारों के साथ गाली गलौज की गई। उन्हें धमकी भी दी गई। जिसकी शिकायत पंतनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है. बताया जा रहा है कि यह काम एक निजी ठेकेदार ने किया था।
Comentários