मुंबई: महाराष्ट्र में ISIS मॉड्यूल केस में गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों को लेकर नए खुलासे हुए हैं। NIA ने अपनी चार्जशीट में
बताया है कि आरोपियों ने भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती करने की प्लानिंग बनाई थी।
भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए मुस्लिम युवाओं के बीच प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा था। इसके लिए महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बोरीवली में कई बैठकें की गईं। इन बैठकों में वे ISIS की गतिविधियों को अंजाम देने की प्लानिंग करते थे।
सभी आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS के सदस्य हैं। उनका मकसद भारत की सुरक्षा, संस्कृति और लोकतांत्रिक प्रणाली को खतरा पहुंचाना था। वे देश के लोगों के बीच भय और आतंक पैदा करना चाहते थे।
NIA ने 2023 के जुलाई में महाराष्ट्र के अलग-अलग ठिकानों पर रेड की थी। इस दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनकी पहचान अदनान अली सरकार, ताबिश सिद्दीकी, जुल्फिकार अली, शरजील शेख, आकिफ अतीक नाचन और जुबैर शेख के रूप में की गई।
गुरुवार (28 दिसंबर) को NIA स्पेशल जज एके लाहोटी की कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ 4000 हजार पन्नों की चार्जशीट दायर की गई। इस चार्जशीट में 16 गवाहों के बयान को आधार बनाया गया है।
Comments