देवनार के हफ्ताखोरो पर पुलिस की कड़ी नजर !

मुंबई। गोवंडी देवनार से बकरियों और भेड़ों से भरे एक ट्रक को पशु प्रेमियों ने पकड़कर कोल्हापुर पुलिस को सौंप दिया है।इस मामले घटना के बाद से फर्जी पशुप्रेमी प्रतीक नानावरे और उसके गिरोह में शामिल हफ्ताखोर भूमिगत हो गए है।जबकी इन हफ्ताखोरो पर देवनार पुलिस नजर गड़ाए हुए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत शनिवार 6 अक्टूबर को फर्जी पशुप्रेमी हफ्ताखोर प्रतीक नानावरे और उसके गिरोह के लोगो देवनार बकरा मंडी से सभी नियमों का उल्लंघन करते हुए करीब 500 जानवरों को जबरन एक ट्रक में लाद कर कर्नाटक के लिए भेजा था।जिस ट्रक को असली पशु प्रेमी पकड़ लिए और कराड पुलिस को सौंप दिया था।इस मामले में पुलिस ने बांड भरवाकर उक्त ट्रक को ले देकर छोड़ दिया था।जिसे प्रतिक ननावरे गैंग के लोग पुनः लेकर कर्नाटक जा रहे थे।जिसे कर्नाटक सीमा के पास ले जाने की कोशिश की, लेकिन असली पशु प्रेमी वहां पहले से घात लगाए बैठे जिसे उन लोगो ने पुनः पकड़कर कोल्हापुर पुलिस को सौंप दिया।
इस मामले में कोल्हापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।साथ में इस घटना की जानकारी कोल्हापुर पुलिस ने देवनार पुलिस को भी दी है।बताया जाता है की इस मामले में शामिल प्रमुख हफ्ताखोर प्रतीक नानावरे और उसके साथी भूमिगत हो गए है।सूत्रो का कहना है की इस गैंग के लोगो का देवनार पशुवधगृह में बहुत बड़ी दहशत थी।जिसकी अनेक शिकायत के बाद देवनार पुलिस पूरी तरह हरकत में आ गई है।सूत्रो का कहना है की पूर्व प्रादेशिक विभाग के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ.महेश पाटिल,जोन 6 के पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले के निर्देश पर देवनार पुलिस प्रतिक ननावरे व उसके सभी पालतू गुंडों पर कड़ी नजर रख रही है।पुलिस के विशेष सूत्रों ने इस संवाददाता को बताया कि फर्जी पशुप्रेमी हफ्ताखोर प्रतीक नानावरे और उसके साथी पिछले एक हफ्ते से भूमिगत हो गए हैं।बताया जाता है उपरोक्त कार्यवाई असली पशुप्रेमी आशीष बारिक और उनकी टीम ने करवाई है, जिसके बाद से यहां के हफ्ताखोरो में हड़कंप मच गया है।
Comments