top of page

सुरेश पाटिल के विभाग प्रमुख बनने पर शिवसैनिकों में खुशी की लहर

Writer's picture: BB News LiveBB News Live


मुंबई। शिवसेना पक्ष प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के  आदेशानुसार  शिवसेना ईशान्य मुंबई के विभाग क्रमांक ८ के विभाग प्रमुख पद पर तुकाराम उर्फ ​​सुरेश पाटिल को  नियुक्त किया गया है। सुरेश पाटिल की नियुक्ति से शिवसैनिकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।  


बता दें कि सुरेश पाटिल वार्ड नंबर 127 के शिवसेना नगरसेवक हैं और सांसद विनायक राउत के  विश्वासपात्र के रूप में जाने जाते हैं।  वर्तमान में राज्य में राजनीति का माहौल गर्म है ऐसे में   शिवसेना ने  आगामी मुंबई मनपा चुनाव को फतेह करने के उद्देश्य से   विश्वसनीय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर रही है।  पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से शिवसेना ने तुकाराम पाटिल (सुरेश) को ईशान्य मुंबई  विभाग क्रमांक 8 का विभाग प्रमुख नियुक्त किया है।  पाटिल की नियुक्ति के बाद से विभाग के शिवसैनिको में खुशी का माहौल है और पाटिल को कार्यकर्ताओं की तरफ से बधाई  देने का सिलसिला शुरू हो गया है। अपनी नियुक्ति पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरेश पाटिल ने कहा  कि  पार्टी ने जिस विश्वास के साथ मुझे जिम्मेदारी सौंपी है  मैं पूरी निष्ठा, लगन,  जिम्मेदारी के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए जी तोड़ प्रयास करूंगा।

Comments


bottom of page