top of page

समता विद्या मंदिर में मनाया गया 'खेल दिवस'

Writer's picture: BB News LiveBB News Live



मुंबई। भारतीय हाकी के जादूगर माने जाने वाले महान खिलाड़ी मेजर ध्यान सिंह का जन्मदिन  पूरे देश में 'खेल दिवस' के रूप में मनाया जाता है।  उन्होंने हॉकी में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।  इस दिन के अवसर पर साकीनाका के समता विद्या मंदिर में खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।  संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सुभेदार एवं निदेशक मंडल पिछले 45 वर्षों से बच्चों के लिए शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन करता आ रहा है। लड़के लड़कियों के लिए  कबड्डी खो-खो, वॉलीबॉल  राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों द्वारा विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।  समता, सावित्री स्पोर्ट्स क्लब के माध्यम से अब तक कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राज्य और देश को लाभान्वित किया है।

Comentários


bottom of page