top of page

सड़क किनारे शव मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज

Writer: Meditation MusicMeditation Music


Murder case registered after dead body found on roadside
Murder case registered after dead body found on roadside

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भिवंडी के घोड़पाड़ा इलाके में शव को देखकर एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि 40 वर्षीय व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103-1 (हत्या) और 238 (साक्ष्य मिटाने) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Comments


bottom of page