top of page

शराब के नशे में पिता ने नौ साल के बच्चे के मूंह में कागज की गेंद ठूंसकर मार डाला

Writer's picture: Meditation MusicMeditation Music


Drunken father kills nine year old child by stuffing a paper ball in his mouth
Drunken father kills nine year old child by stuffing a paper ball in his mouth

ठाणे : ठाणे जिले से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पिता ने कथित तौर पर अपने नौ साल के बेटे के मुंह में कागज से बनी बॉल ठूंस दी, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने 59 साल के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि साहापुर तालुका के कसारा इलाके के वाशाला में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात को घटना हुई।

घटना के समय आरोपी नशे में था। पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि पति और पत्नी के बीच में संबंध सही नहीं थे। दोनों में बहुत झगड़ा होता था। इसलिए दोनों अलग रह रहे थे। बच्चा अपनी मां के साथ रह था। सोमवार को अचानक लड़का घर से लापता हो गया था। उन्होंने बताया कि बच्चे की तलाश में पूरा परिवार जुट गया था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बच्चा अपने पिता के घर के पास मरा हुआ मिला।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे के मुंह में कागज से बनी गेंद थी। उसकी नाक से खून बह रहा था। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि पत्नी के चले जाने के बाद पति बहुत शराब पीने लगा था।

उसने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात शराब पी और कथित तौर पर नोटबुक के फटे हुए कागज से बनी गेंद लड़के के मुंह में ठूंस दी, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मृतक के एक रिश्तेदार की शिकायत के बाद आरोपी को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Comments


bottom of page