top of page
Writer's pictureMeditation Music

लोनावाला में 5 लोगों की मौत के बाद एक दूसरा हादसा, पुणे के तामिनी घाट पर पानी में बहा लड़का



After the death of 5 people in Lonavala, another accident - boy drowned in water at Tamini Ghat in Pune
After the death of 5 people in Lonavala, another accident - boy drowned in water at Tamini Ghat in Pune

पुणे के तामिनी घाट पर पानी में बहा लड़का

पुणे : अभी कल मुंबई से एक भयानक हादसा सामने आया था जिसमें छुट्टी मनाने के लिए एक परिवार के 5 लोग लोनावला गए थे। भूसी बांध के बैकवाटर के पास एक झरने के तेज बहाव में पांचों सदस्य बह गए। उसके बाद अब एक और ऐसी ही हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल पुणे के तामिनी घाट पर ऐसा एक भयानक हादसा हुआ है जिसमें एक लड़का पानी में बह गया। उसे खोजने की कोशिश जारी है मगर अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

आउटिंग के लिए गया लड़का पानी में बह गया

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बीत शनिवार को स्वप्निल दावड़े नाम का एक लड़का पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के पास आउटिंग करने के लिए गया था। लड़का अकेले नहीं गया था बल्कि उसके साथ उसके जिम के 32 लोगों का पूरा ग्रुप था। आउटिंग के दौरान स्वप्निल पानी में कूद जाता है और पानी के बहाव के साथ बह जाता है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें यह पूरी घटना नजर आ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़का पानी से बाहर निकलने के लिए पत्थर को पकड़ने की कोशिश करता है मगर कहीं पकड़ नहीं बनती है। आखिर में वह एक जगह अपनी पकड़ बना लेता है मगर पानी का बहाव इतना तेज था कि उसका ग्रिप छूट जाता है और वह पानी में बह जाता है। इस घटना को तीन दिन बीत चुके हैं मगर अब तक लड़के का कुछ पता नहीं चल पाया है।

लोनावला में भी हुआ दर्दनाक हादसा

पुणे के अलावा लोनावला में भी एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल मुंबई के पास लोनावाला में छुट्टियां मना रहे एक परिवार के पांच सदस्य रविवार की दोपहर भूसी बांध के बैकवाटर के पास एक झरने के तेज बहाव में बह गए। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे हुई और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया। रस्सियों और ट्रैकिंग गियर से लैस बचावकर्मी पीड़ितों के शवों की तलाश करते रहे, जिसमें पहले दो शव बरामद हुई फिर सोमवार की सुबह से तीन शवों की तलाश की जा रही है।

Comments


bottom of page