top of page

रमाबाई कॉलोनी प्रभात नगर कॉ.हा.सो.की तरफ से याचिका

Writer's picture: Ravi NishadRavi Nishad

रमाबाई कॉलोनी के विकास काम में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ न्यायालय में याचिका।



मुंबई। घाटकोपर पूर्व रमाबाई कॉलोनी के करीब 17 हजार झोपड़पटटी का विकास काम एमएमआरडीए व एस आर ए प्रशासन संयुक्त रूप से करने की योजना बना रहा है।जिसमे हो रहे भ्रष्टाचार को देखते हुए प्रभात नगर कॉ.हा.सो.की तरफ से एक याचिका दायर किए जाने की जानकारी मिली है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटकोपर पूर्व के रमाबाई कॉलोनी के झोपड़ों का विकास काम काफी लंबे समय से अधर में था।जिसके विकास काम को गति देने के लिए महाविकास आघाडी सरकार ने प्रयास शुरू किया था।उसके बाद उक्त सरकार गिर गई।जिसके बाद शिंदे सरकार का गठन हुआ।जिसके बाद पुनः सरकार ने एमएमआरडीए व एसआरए प्रशासन के माध्यम से प्रयास शुरू किया।जिसके बाद रमाबाई कॉलोनी के झोपड़ों का सर्वे हुआ जिसमे कुल 16575 झोपड़ों का सर्वे हुआ।बताया जाता है की गत दिनों एनेक्सर 2 की लिस्ट जारी हुई जिसमे सिर्फ 7529 झोपड़े पात्र दिखाए गए।यहां के झोपडा धारको का आरोप है की कुछ तथाकथित नेताओ ने कुछ भ्रष्ट अधिकारियो से सांठगांठ करके बाकी के झोपडा धारको को अपात्र करवाया है।जबकि यहां की पूरी झोपड़पटटी 40 से 50 वर्ष पहले की है।फिर 16575 झोपड़ों में से सिर्फ 7529 झोपड़े ही पात्र हुए कैसे ? बाकी के 8946 झोपड़े अपात्र दिखाए गए हैं इसके पीछे यहां के तथाकथित नेताओ का ही हाथ बताया जाता है।इन्ही सब बातो को लेकर गत दिनों प्रभात नगर कॉ.हा.सो.की तरफ से अपना कड़क निर्णय लिया।और इस मामले को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।जिसका नंबर सिटीसीविल केस विथ फाइलिंग शूट नं./114589/2024 और सीएनआर एमएचसीसी010148712024 है।कमलाकर विरुद्ध चीफ फाइल्ड डेट 31/07/2024 है।इस मामले अब जनता का कहना है की अगर इस पर भी कोई उचित निर्णय नहीं आया तो आने वाले दिनों में यहां की जनता धरना आंदोलन कर अपना विरोध प्रदर्शन करेगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Comments


bottom of page