मुंबई। ओशिवारा पुलिस की हद में एक मकान में से रददी पेपर ले जाने के बहाने 19 लाख रुपयों के आभूषण की चोरी करने वाले दो चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए दोनों चोरो का नाम ओसामा असफाक सैय्यद (43) व चेतन मोहनलाल शाह (43) बताया जाता है।
गौरतलब है की जोगेश्वरी सिटी अस्पताल के सामने प्रभु दर्शन इमारत के ए विंग रुम न 203 में रामास्वामी सेशन पल्लूर 65 नामक बृद्ध युवक रहता है।उनके घर में काफी लंबे समय से रददी पेपर जमा हुआ था।जिसे पास के भंगार वाले को बुलाकर रामास्वामी ने बेचना चाहा।
पेपर लेने के बहाने आए दोनों युवको ने रददी पेपर की सफाई के साथ उनके घर रखे हुए 19 लाख रुपए के आभूषणों पर भी अपना हाथ मार दिया।जब रामास्वामी को इसकी भनक लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई।पुलिस ने यह मामला अपराध क्रमांक 1206/2022 भादवी 454,457,380,411 व 34 के तहत दर्ज किया था।
पुलिस ने जब बारीकी से इस मामलव की जांच पड़ताल की तो रददी पेपर के बदले 424 ग्राम सोने के आभूषणों पर अपना हाथ सफा करने वाले उन दोनों चोरो का असली चेहरा सामने आ गया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 424 ग्राम सोने के सभी आभूषण बरामद किया है।वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक मनोहर धनावड़े की देखरेख में सहायक पुलिस निरिक्षक संदीप पाटील व उनकी टीम ने चोरी के इस मामले को मात्र 24 घण्टे में सुलझा कर बेहद ही सराहनीय काम किया है।
Comments