top of page

यूनिट 6 की पुलिस ने 3 रिवाल्वर के साथ 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Writer's picture: BB News LiveBB News Live

मुंबई। चेंबूर अपराध शाखा यूनिट 6 की पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 रिवाल्वर बरामद किया है।जिसकी जानकारी प्रभारी पुलिस निरीक्षक ने एक प्रेस। विज्ञत्ति के माध्यम से मिडिया को दी है।

गौरतलब है की गत दिनों अपराध शाखा यूनिट 6 के एक पुलिस कर्मचारी को गुप्त जानकारी मिली की कुर्ला पूर्व नेहरू नगर में कुछ लोग देशी कटटा के साथ आने वाले हैं।सूत्र बताते है की इस जानकारी को पक्का करके उक्त पुलिस कर्मचारी इसकी जानकारी उच्च अधिकारियो को दी।उसके बाद प्रभारी पुलिस निरीक्षक रविन्द्र सालुंखे व पुलिस निरीक्षक प्रशांत पवार की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया।जिसमे पुलिस उपनिरीक्षक सुभाष मुठे,पुलिस उपनिरीक्षक सावंत व उनकी टीम में शामिल देसाई,शिंदे,चव्हाण,इंगले कोलेकर व पाटिल को शामिल किया गया।बताया जाता की पुलिस की इस टीम ने नेहरू नगर स्थित त्रिवेणी बियार के सामने तय समय पर अपनी घेराबंदी की।उसके बाद जब उक्त स्थल पर अनिलकुमार विजय नारायण मिश्रा (53),राज कुमार लालता सिंह (52) और देवनारायण हरिलाल जैसवाल (48) दिखाई दिए तो पुलिस की उपरोक्त टीम ने उन्हें पूछतांछ के लिए हिरासत में ले लिया।उनसे कड़ाई से पूछतांछ के बाद पुलिस ने पाया की उक्त टीमो लोग अवैध तरीके उक्त रिवाल्वर मुंबई लाये हुए थे जिसकी जानकारी मुंबई पुलिस को नहीं दी थी।इतनी जानकारी मिलते ही अपराध शाखा यूनिट 6 की पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।जिसकी पुष्टि प्रभारी पुलिस निरीक्षक श्री सालुंखे ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की है।

Comments


bottom of page