top of page

मुलुंड बेस्ट डिपो में डागा कंपनी के अधीन कार्यरत रूपनवार का आतंक !

Writer: BB News LiveBB News Live

परेशान है ड्राइवर व कर्मचारी वर्ग।



मुंबई। बेस्ट प्रशासन अंगीकृत डागा कंपनी ने बेस्ट से रिटायर हुए कर्मचारियों को उच्च पदों पर नौकरी दी है।जोकि पूरी तरह अवैध व गलत है।बताया जाता है की ऐसे ही लोग डागा कंपनी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत लोगो के साथ अपना उल्लू सीधा करने के लिए ज़्यादती कर रहे हैं।जिसके चलते सभी परेशान व हैरान हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलुंड बेस्ट डिपो में डागा कंपनी के अधीन बालासाहेब रूपनवार नामक एक अधिकारी कार्यरत है।जो की अपने सगे संबंधितो को उच्च पदों पर बैठाने के लिए हर संभव काम करता है।अपने रिश्तेदारो को स्टाटर और देखरेख करने वाले पदों पर बैठाने के लिए रूपनवार हमेशा अपने को हरेशमेंट करता है।एक कर्मचारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर हमे बताया की रूपनवार के चलते गत दिनों एक स्टाटर ने अपने पद को त्याग दिया है।उसने यह भी बताया की रूपनवार को जो खुश रखता है उसे वह हर सुख सुविधा देने का काम करता है।उसने यह भी बताया की रूपनवार के चलते कर्मचारी अपनी नौकरी भी छोड़ चुके हैं।जिसकी चर्चा यहां जोर शोर से शुरू है।दूसरी ओर के कारण कई कर्मचारियों ने अपना मानसिक सन्तुलन खो दिया है।इस संदर्भ में जब रूपनवार से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।

תגובות


bottom of page