
तस्करी के आरोप में दो यात्रियों को पकड़ा
मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो यात्रियों को कैमन प्रजाति के मगरमच्छ के बच्चों की तस्करी के प्रयास में पकड़ा गया है। मुंबई सीमा शुल्क विभाग की हवाई खुफिया इकाई ने शुक्रवार देर रात दो यात्रियों को रोका। ये दोनों यात्री बैंकाक से विस्तारा की फ्लाइट से यहां आए थे।
अधिकारियों ने बताया कि लगभग पांच से सात इंच लंबे मगरमच्छ के बच्चों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा और वन्यजीव प्राधिकरण, एयरलाइन के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।
Comments