top of page

महिला से दुष्कर्म को लेकर ससुर, देवर गिरफ्तार

Writer: Meditation MusicMeditation Music



 Father-in-law and brother-in-law arrested for raping a woman
Father-in-law and brother-in-law arrested for raping a woman

पति को हिरासत में लिया गया

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में एक ईंट भट्ठे में काम करने वाली 27 वर्षीय महिला के साथ कथित दुष्कर्म को लेकर रविवार को उसके ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुरबाद उप संभागीय पुलिस अधिकारी जगदीश शिंदे ने बताया कि पिता-पुत्र और एक नाबालिग ने छह सितंबर को महिला की झोपड़ी में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी, पीड़िता के ससुर (50) और देवर (22) हैं। नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता के पति को भी हिरासत में लिया गया है। सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता गंभीर रूप से घायल है और उसे ठाणे के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘उस पर वार किया गया और उस पर हंसिया से भी हमला किया गया। पीड़िता ने अपने पति को जब घटना के बारे में बताया तो उसके पति ने उसकी पिटाई की। भारतीय न्याय संहिता के तहत, सामूहिक बलात्कार और गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। ठाणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डीएस स्वामी व्यक्तिगत रूप से जांच की निगरानी कर रहे हैं।’’

कल्याण तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आदिवासी कल्याण पर सरकार द्वारा नियुक्त समिति के अध्यक्ष विवेक पंडित भी पीड़िता की स्थिति की जानकारी लेने अस्पताल गए।

Comments


bottom of page