top of page

मलाड स्थित क्लीनिक में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

Writer: BB News LiveBB News Live



Rape of a minor girl in a clinic in Malad - the doctor crossed all limits of cruelty
Rape of a minor girl in a clinic in Malad

डॉक्टर ने पार की हैवानियत की सारी हदें

मुंबई : मुंबई के मलाड स्थित एक क्लीनिक में किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आधिकारिक सूचना के अनुसार गुरुवार को पुलिस ने एक डॉक्टर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। सूचना के मुताबिक डॉक्टर पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है।

अधिकारी ने बताया कि घटना 28 दिसंबर को उस क्लिनिक में हुई जहां लड़की (उम्र का खुलासा नहीं) काम करती थी। सूचना मिलने के बाद कुरार पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नगर निगम अस्पताल भेज दिया। इधर, मृतक की मां ने कहा कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है और दावा किया है कि उन्होंने डॉक्टर के अभद्र व्यवहार के बारे में शिकायत की थी।

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 376 (बलात्कार के लिए सजा) और किशोर न्याय अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया है। इसके बाद मामले की जांच की जा रही है।

Commentaires


bottom of page