top of page

मनपा स्कुल की महिला कर्मचारी ने अपने ही साथ काम करने वाले एक कर्मचारी की पत्नी को 4 लाख चुना लगाया

Writer: BB News LiveBB News Live



मुंबई। चेंबूर मनपा एम पश्चिम विभाग के एक स्कुल की महिला कर्मचारी द्वारा अपने ही साथ काम करने वाले एक कर्मचारी की पत्नी के साथ 4 लाख रुपए की ठगी की है।इस मामले में पीड़ित महिला आशा स्टीफन मैसी ने सभी संबंधित विभाग को लिखित शिकायत पत्र देकर अपने दिए हुए पैसे को वापस पाने के लिए न्याय की गुहार लगाई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार चेंबूर पश्चिम स्थित पी एल लोखंडे मार्ग के मनपा स्कुल स्टीफन मैसी नामक कर्मचारी माली के पद पर कार्यरत है।उसी स्कुल में शिपाही के पद पर कार्यरत अनीता रतन लोखंडे आईडी क्र.3912274 नामक महिला ने अपने लड़के के इलाज के लिए 4 लाख रुपए की मांग की।बताया जाता पीड़ित कर्मचारी की पत्नी आशा स्टीफन मैसी महिलाओ के लिए चलने वाले एक फंड की सदस्य है।जिसमे सभी मेंबर महिलाएं ही हैं।वे आपस में थोडा थोडा पैसा जमाकर उसी ग्रुप की महिला सदस्य को आवश्यकता अनुसार पैसा देती हैं।आशा स्टीफन मैसी भी अनीता लोखंडे के झांसे में आकर अपने फंड से पैसा निकाल कर 28 जुलाई 2023 को 4 लाख अनीता को दे दिया।धीरे धीरे एक साल से अधिक समय गुजरने के बाद भी अनीता ने आशा को कोई पैसा नहीं दिया तो आशा ने तकादा लगाना शुरू की।उसके बाद अनीता ने आशा को एक चेक दिया जो बाउंस हो गया है।इस मामले को लेकर आशा ने मनपा शिक्षण विभाग व स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।आशा ने बताया की काफी कोशिश के बाद उसने तिलक नगर पुलिस थाने में अनीता के खिलाफ यहाँ के पीएसआई मदने के माध्यम से एनसीआर क्रमांक 487/2024 504 व 506 के तहत 30/03/2024 को मामला दर्ज कराया था।साथ ही साथ चेक बाउंस के मामले में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।बताया जाता है अनीता का लड़का किसी राजनितिक पार्टी से जुड़ा होने के नाते वह आशा को बार बार डराती धमकाती भी है।आशा ने बताया की अनीता ने अन्य कई लोगो के साथ भी इसी तरह की ठगी की है।वह लोग भी स्कुल में आकर अनीता से लड़ते झगड़ते रहते हैं।बताया जाता है की अब पुनः एक बार आशा ने मनपा शिक्षण विभाग व स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Comments


bottom of page