top of page
Writer's pictureMeditation Music

भारी बारिश के बाद भूस्खलन... ऑटो-रिक्शा पर पत्थर गिरने से 2 लोगों की मौत !



Landslide after heavy rains... 2 people died after stones fell on auto-rickshaw!
Landslide after heavy rains... 2 people died after stones fell on auto-rickshaw!

ठाणे : ठाणे जिले के मालशेज घाट पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन के बाद ऑटो-रिक्शा पर बड़ा पत्थर गिरने से एक व्यक्ति और एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल बताई जा रहा है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना कल्याण-अहमदनगर राजमार्ग पर मंगलवार शाम को हुई, जिसके बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

टोकावडे पुलिस स्टेशन के निरीक्षक दिनकर चकोर ने बताया कि एक परिवार के पांच सदस्य पड़ोसी मुंबई के मुलुंड से अहमदनगर जिले के संगमनेर जा रहे ऑटो-रिक्शा में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वाहन पर 15-20 किलोग्राम वजन का पत्थर गिरा।

पड़ोसी पुणे जिले के ओटूर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक लहू ताथे ने बताया कि राहुल बबन भालेराव (30) और उनके भतीजे स्वयं सचिन भालेराव (7) की मौत हो गई। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

Comments


bottom of page