top of page

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर अनाथ बच्चों को किताब, कापी और कपड़े का वितरण

Writer's picture: BB News LiveBB News Live



मुंबई । महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकप्रिय नेता देवेंद्र फडणवीस का जन्मदिन नगर और उपनगरों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में विधायक राजहंस सिंह के नेतृत्व में सालवेशन आर्मी चिल्ड्रेंस होम में अनाथ बच्चों को किताब, राशन और कपड़ा बांटा गया। इस अवसर पर विधायक राजहंस सिंह के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ के अध्यक्ष हेमंत तिवारी बतौर अतिथि केरूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा नेता नितेश राजहंस सिंह के साथ भाजपा घाटकोपर पूर्व विधानसभा के मंत्री सुशील गुप्ता और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता परमेश्वर उपाध्याय, भूपेंद्र सिंह, दीपू सिंह, रविन्द्र पुन्नाजी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Comments


bottom of page