top of page

प्रोड्यूसर अशोक प्रसाद अभिषेक द्वारा निर्मित एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा स्टारर म्युज़िक वीडियो हुआ रिलीज

Writer's picture: BB News LiveBB News Live


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजन मनारा चोपड़ा ने फिल्म ‘जिद’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। अब एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा एक म्यूजिक वीडियो "हम रह गए अकेले" में नजर आ रही हैं, जिसे अशोक प्रसाद अभिषेक ने प्रोड्यूस किया है। यह सांग आईईव एरा फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है जिसे खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस दर्द भरे गीत के गीतकार और सिंगर प्रणव वत्स हैं। मनारा चोपड़ा के साथ वीडियो में भी प्रणव वत्स नजर आ रहे हैं।


कम्पोज़र विवियन रिचर्ड द्वारा संगीतबद्ध किये गए सांग हम रह गए अकेले के वीडियो को सिद्धांत पिलानिया ने डायरेक्ट किया है। क्रिएटिव प्रोडयूसर सोनू कुंतल और अंशुल श्रीवास्तव है। जबकि इस म्यूजिक एल्बम का प्रचार प्रसार पब्लिश मीडिया टीम अखिलेश सिंह कर रहे है।दिल को छू लेने वाले गीत को दर्शकों द्वारा खूब पसन्द किया जा रहा है। कुछ ही घन्टे में गाने को काफी व्यूज, लाइक्स मिल गए हैं। गाने को लेकर म्युज़िक लवर्स के अच्छे कमेंट्स भी आ रहे हैं।


बता दें कि पिछले दो दशक से आईटी प्रोफेशनल के रूप में काम कर रहे अशोक प्रसाद (अभिषेक) कई क्षेत्रो में अपना हुनर दिखाने के बाद फ़िल्म प्रोड्यूसर के तौर पर सामने आए हैं। वह अपने बैनर आईईव एरा फिल्म्स के बैनर तले हिंदी सहित कई रीजनल भाषाओं की फिल्मे और म्युज़िक वीडियो भी बना कर रहे हैं। आईटी सर्विसेज, शेयर मार्केटिंग, इन्वेस्टिंग, क्रिप्टो आदि सेक्टर्स में काम कर चुके अशोक प्रसाद (अभिषेक) ने सन 2000 में आई इव एरा आईटी से अपनी यात्रा शुरू की थी। लंदन से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले अशोक प्रसाद अभिषेक को आइटी बिजनेस और इवेंट मैनेजमेंट का अदभुत एक्सपीरियंस है।

Comments


bottom of page