top of page

प्रेम संबंध का विरोध करने पर पत्नी को पीटा...

Writer: Meditation MusicMeditation Music


Wife beaten for opposing love affair...
Wife beaten for opposing love affair...

भिवंडी : शहर के अंजूर फाटा चरणी पाडा श्रृषभ कॉम्प्लेक्स में रहने वाली एक महिला और उसकी बेटी को उसके पति द्वारा प्रताड़ित

करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिलाने अपने पति के खिलाफ नारपोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक अमृता विजय शहा अपने लड़की हिताशी व पति विजय सुरेन्द्र शहा के साथ चरणीपाडा स्थित श्रृषभ कॉम्प्लेक्स में रहती है।

अमृता के पति विजय का दूसरे औरत के साथ अवैध संबंध है, जिसके लेकर दोनों में दररोज विवाद होता रहता था। मंगलवार रात

विजय शराब पीकर घर आया और अपनी अमृता के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। यही नहीं उसने अमृता का गला दबाकर हत्या करने की भी कोशिश की।

इस दरम्यान विजय ने अपनी लड़की हिताशी को चपटी से मारा। नारपोली पुलिस ने इस मामले में विजय शाह के खिलाफ आईपीसी

की धारा 307,498 (अ),323,504,506,427 सहित बाल न्याय संरक्षण अधिनियम 2015 के कलम 75 के तहत केस दर्ज कर लिया

है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक व्ही. बी. बढ़े कर रहे हैं।

Yorumlar


bottom of page