नालासोपारा : पेल्हार पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक 60 वर्षीय वृद्ध की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मामले में पेल्हार पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के ऊपर केस दर्ज कर आगे की छानबीन में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, रामू नवशा पुसेकर, निवासी पेल्हार गांव नालासोपारा पूर्व में रहता था।
बताया जाता है कि, 14 अक्टूबर को, शाम मृतक रामू को राष्ट्रीय महामार्ग के मुंबई जाने वाले लेन पर यादव ढाबा के सामने एक अज्ञात टेम्पो-ट्रक जैसे वाहन ने ठोकर मारा दी।
हादसे में रामू को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और उक्त वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Comentários