top of page

पुल पर दोपहिया वाहन और डंपर की टक्कर में दो युवतियों समेत तीन की मौत

Writer's picture: Meditation MusicMeditation Music


Three including two girls killed in collision between two-wheeler and dumper on bridge
Three including two girls killed

मुंबई : मध्य मुंबई के परेल में मंगलवार सुबह एक पुल पर दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से टकरा गया, जिससे दो युवतियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह छह बजकर 15 मिनट की है जब तीनों दक्षिण मुंबई की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की उम्र 22 से 25 साल के बीच है।

उन्होंने बताया कि दोपहिया सवार ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वह डिवाइडर को पार करता हुआ विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से टकरा गया।’’

उन्होंने बताया कि सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘हादसे के शिकार तीनों लोग आपस में कॉलेज के दोस्त थे और उनमें से एक साकी नाका में एक कॉल सेंटर में काम करता था।’’

उन्होंने बताया कि भोईवाड़ा पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि संभवत: दोपहिया चालक को झपकी आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई होगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में से दो की पहचान तनीश (24) और रेणुका (25) के रूप में हुई है।

0 comments

Comments


bottom of page