top of page

पालघर में फिर लगे भूकंप के झटके

Writer's picture: BB News LiveBB News Live


Earthquake shocks again in Palghar
Earthquake shocks

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में बुधवार को 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप से किसी नुकसान की सूचना नहीं है। जिला प्रशासन की एक विज्ञप्ति के अनुसार, भूकंपीय गतिविधि एक बजकर 47 मिनट पर दर्ज की गई।

हालांकि, अधिकारियों ने भूकंप के केंद्र का सटीक स्थान नहीं बताया। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। जिले में पहले भी कई बार भूकंप के झटके आ चुके हैं।

दरअसल, पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं, जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं। पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है। जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।"

Comentários


bottom of page