top of page

देवनार के हफ्ताखोरों की अब खैर नहीं !

Writer's picture: BB News LiveBB News Live

देवनार के हफ्ताखोरो की नकेल कसेगी पुलिस।


नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त का शक्त आदेश।



मुंबई। देवनार पशुवधगृह से हफ्ते का 8-10 लाख रुपए का हफ्ता वसूली करने वाले फर्जी पशुप्रेमी हफ्ताखोर प्रतिक ननावरे व उसकी गैंग पर नकेल कसने की तैयारी शुरू हो गई है।जिनके खिलाफ अतिरिक्त पुलिस आयक्त डॉ.महेश पाटिल व नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले ने शक्त दिशा निर्देश दिया है।


पुलिस सूत्र बताते हैं की मूलतः महाराष्ट्र के कराड का निवासी नई मुंबई का रहने वाला फर्जी पशुप्रेमी प्रतिक ननावरे के खिलाफ अनेक हफ्ता खोरी के मामले मुंबई नई मुंबई व गुजरात में दर्ज है।उसकी गैंग में शामिल देवनार के करीब आधा दर्जन हफ्ताखोर करीब दो साल से देवनार से जानवर लेकर बेंगलोर और कर्नाटक जाने वाले गाडियो से प्रति नग 80 रुपए के हिसाब से प्रोटेक्शन मनी वसूलते थे।इसके अलावा हर गाडी से किराए के साथ 5 से 7 हजार रुपए रास्ते में पुलिस व शासन प्रशासन का खर्चा भी वसूलते थे।जो गाडी वाला प्रतिक ननावरे गैंग को पैसा नहीं देता था उसकी गाडी पकड़वाने का काम प्रतिक ननावरे व उसके साथी हफ्ताखोर करते थे।इस मामले की अनेक शिकायत देवनार पुलिस को यहां के ब्यापारियो ने दिया।लेकिन कोई कार्यवाई नहीं होती थी।बताया जाता है की उक्त हफ्ताखोर जिसके नाम से हफ्ता वसूलते थे उसको जब इस प्रकरण की जानकारी लगी तो वह अब इन हफ्ताखोरो की गाडियो को पकड़वाना शुरू कर दिया है।जिसका नाम पशुप्रेमी आशीष बारीक बताया जाता है।जिसके बाद से इन हफ्ताखोरो में खलबली मच गई है।कुछ हफ्ताखोर भूमिगत हुए हैं तो कुछ हफ्ताखोर इधर उधर अपना उल्लू सीधा करने में जुट गए हैं।पुलिस सूत्र बताते हैं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डा.महेश पाटिल व नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले को जब देवनार के हफ्ता खोरो की कब्र खोदने का शक्त दिशा निर्देश दे दिए है।बताया जाता है की उपरोक्त हफ्ताखोरो के संदर्भ में पुलिस अब कोई कोताही नहीं बरतेगी।अगर उपरोक्त हफ्ताखोर देवनार के आस पास भी दिखाई दिए तो उनकी कमर तोड़ने का निर्देश दिया जा चुका है।एक ब्यापारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया की देवनार पुलिस ठाणे का जो भी अधिकारी व कर्मचारी उपरोक्त हफ्ताखोरो का सिपहसालर बनेगा उसकी शिकायत प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री व पुलिस महासंचालक से करने का पूरा मन यहां के ब्यापारियो ने बनाया है।आने वाले दिनों यहां के ब्यापारी पुलिस महासंचालक से मिलकर भी शिकायत करने की योजना बनाए हैं।इधर नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त ने कहा है कोई भी हफ्ताखोर बक्सा नही जाएगा।

Hozzászólások


bottom of page