
उल्हासनगर। इन दिनों उल्हासनगर शहर दुर्घटनाओं का शहर बनता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में दुर्घटनाओं में पांच व्यक्तियों को अपनी जान गवानी पड़ी। वही एक बा फिर तेज रफ्तार के चलते एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति का नाम कृष्णा खंडारे(55) बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार उल्हासनगर मध्यवर्ती पुलिस थाने के पास गुरुवार दोपहर जिला चौक से एक टेंपो तेज रफ्तार से जा रहा था कि अचानक चालक का गाड़ी से नियंत्रण छूट जाने के कारण 55 वर्षीय कृष्णा खंडारे नामक व्यक्ति टेंपो के चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। टेंपो चालक अंकुश सिरसाठ को मध्यवर्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। कृष्णा खंडारे अपने दामाद के सैलून में बैठा हुआ था कि अचानक उसका फोन आया और वह फोन पर बात करते हुए सैलून से बाहर निकला और टेंपो की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
Comments