top of page

डॉ. नरेंद्र कुमार द्वारा कांग्रेस महाराष्ट्र प्रदेश के मीडिया को-ऑर्डिनेटर और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह राजपूत का भव्य सम्मान

Writer's picture: BB News LiveBB News Live

मुंबई। उत्तर मुबंई जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में कॉंग्रेस महाराष्ट्र प्रदेश के मीडिया को-ऑर्डिनेटर और राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सुरेंद्र सिंह राजपूत का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

नरेंद्र हॉस्पिटल, कस्तूरबा मार्ग क्रमांक 5, बोरिवली-पूर्व परिसर में आयोजित इस भव्य स्वागत समारोह में उत्तर मुंबई के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट अशोक सूत्राले, पूर्व नगरसेवक विनय पाटिल, विजय शुक्ला, डॉक्टर किशोर सिंह, कुमार ख़िल्लारे तथा एडवोकेट प्रशांत परदेसी सहित अनेक गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आयोजन को सफल बनाने के विजय शुक्ला का विशेष योगदान रहा। अजय पांडे, रुचित जॉनी, संजय लाड, मुनीराम तिवारी, दीपिका, प्रियंका गाँगुरडे, सुजीत कनोजिया, संजना, रेशमा और जतिन सहित अनेक लोगों ने भी आयोजन की सफलता के लिए सराहनीय योगदान दिया।

Comments


bottom of page