मुंबई। गोवंडी के जाने माने समाजसेवक और मुंबई कांग्रेस रोजगार स्वयं रोजगार विभाग के महासचिव व ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष डाक्टर सत्तार खान को हाल ही में महाराष्ट्र सरकार द्वारा विशेष कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। डॉक्टर सत्तार खान ने अपनी इस नियुक्ति के लिए मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद स्वर्गीय एकनाथ गायकवाड़ मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक भाई जगताप, पूर्व मंत्री व विधायिका वर्षा गायकवाड मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा, महासचिव वसीम जावेद खान मुंबई कांग्रेस के सहसचिव तुषार गायकवाड का आभार प्रकट किया है। खान को विशेष कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किए जाने पर जमीर तांबोली, कांग्रेस नेता नसीम सिद्दीकी, युनुस कुरेशी, अबुल हसन, जयवंत लोखंडे, शकील कुरेशी , फकरुदीन खान सचिन ठोकल , सावंत कांबले , अकबर शेख,अजीज खान, कुतुबुद्दीन लाखी, वसंत कुम्भार, आबिद हुसेन, अकबर अली, विनीत कदमधाड़, युनुस कुरेशी, नसीमा कुरेशी, पत्रकार एडवोकेट जलिंदर कांबले, सुनीता जैसवार डॉक्टर मुस्सद्दिक रहमानी, बलवंत चंदन शिवे सहित बड़ी संख्या में बुद्धजीवियों, पत्रकारों और स्थानीय निवासियों ने डॉक्टर सत्तार खान को बधाई दी है।
top of page
Search
bottom of page
Comments