top of page

ट्रक और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर

Writer's picture: Meditation MusicMeditation Music



Fierce collision between truck and tractor - 4 dead - 10 seriously injured
Fierce collision between truck and tractor - 4 dead - 10 seriously injured

4 की मौत, 10 गंभीर रूप से घायल

सोलापुर : सांगली जिले में सोमवार रात में भीषण हादसा हो गया। मिरज-सोलापुर हाईवे पर कवठे महांकाल के पास एक ट्रक और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह दुर्घटना कवठे महांकाल तालुका में नागज फाटा के पास नागपुर रत्नागिरी राजमार्ग पर आधी रात के बाद हुई। पीड़ित गन्ना मजदूर बताये जा रहे है। सभी मजदूर गन्ना काटने का काम खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। इस घटना में दस लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मजदूर गन्ना काटने के लिए गुरुदत्त सहकारी चीनी फैक्ट्री शिरोल गए थे। इस साल का सीजन खत्म होने के बाद कुछ मजदूर ट्रैक्टर से अपने गाँव वापस लौट रहे थे। रात करीब दो बजे उनका ट्रैक्टर खराब हो गया। जिसके बाद सड़क के किनारे ट्रैक्टर को खड़ा कर मरम्मत का काम करवाया जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे आंध्र प्रदेश के ट्रक ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान शालन दत्तात्रय खांडेकर (उम्र 30), जगमा तम्मा हेगड़े (उम्र 35), दादा अप्पा ऐवले (उम्र 17)), नीलाबाई परशुराम ऐवले (उम्र 3) के तौर पर हुई है। हादसे में 11 लोग घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में तीन चिखलगी के रहने वाले हैं, जबकि एक शिरनांदगी का निवासी है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। उधर, हादसे की खबर से पीड़ितों के गांव में मातम पसर गया है।

Comentários


bottom of page