अंधेरी पश्चिम में "टायगर ग्रुप" मुंबई प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन।

मुंबई। दिनांक 14 अगस्त को टायगर ग्रुप महाराष्ट्र राज्य मुंबई प्रदेश अध्यक्ष संजय भाऊ खंडागले के जन्मदिन के अवसर पर टायगर ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष तानाजी भाऊ जाधव के हाथों इंदिरा नगर अंधेरी पश्चिम में मुंबई प्रदेश जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

टायगर ग्रुप महाराष्ट्र राज्य यह एक सामाजिक संघटन है।जिसके माध्यम से गोर गरीब दिन दुर्बल लोगों के काम पिछले 15 वर्षो से किए जाते हैं।महाराष्ट्र सहित देश की जनता का काम संगठन के सौजन्य से किए जाते हैं।इस संगठन के सर्वे सर्वा तानाजी भाऊ जाधव के जनहित के काम देश भरात प्रसिद्ध हैं।जिसका प्रमुख कार्यालय सोलापूर स्थित करमाला में है।और मुंबई प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन अंधेरी में अधिवक्ता गणेश परमेश्वर कांबले की संकल्पना से बनाया गया है।जिसका उद्घाटन 14 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष तानाजी भाऊ जाधव के हाथों किया गया।श्री कांबले वरदविनायक गणपति मंडल के सचिव,साईं गणेश पदयात्री मंडल के खजिनदार व श्रीनाथ जनकल्याण प्रतिष्ठानचे उपाध्यक्ष भी हैं।

इस कार्यक्रम के समय शिवभक्त अनिकेत भाऊ धुले,मराठवाड़ा अध्यक्ष उमेश भाऊ पोखरकर, समाजसेविका छायाताई खंडागले,उद्योजक हर्षला योगेश तांबोली,टायगर ग्रुप मुंबई प्रदेश वर्सोवा के प्रभारी आकाश व्हनकाडे सहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे।साथ ही साथ जनकल्याण प्रतिष्ठान की अध्यक्षा सुरेखाताई परमेश्वर कांबले के सौजन्य से छेत्र की गरजू महिलाओ में मोफत धान्य किट का वितरण भी किया गया।इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य के टायगर ग्रुप के अन्य पदाधिकारी व समर्थक कार्यकर्ते भारी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Comments