
मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव आगामी 20 नवंबर को मतगणना 23 नवंबर को होगा।ऐसे में सभी पक्ष के उम्मीदवारों के साथ साथ निर्दलीयों ने भी अपना नामांकन किया है।इसी के तहत मुंबई के चेंबूर विधानसभा छेत्र से वरिष्ठ समाजसेविका अनीताताई किरण पाटोले ने भी बीएसपी से चुनाव लड़ने का फैसला करते हुए अपना नामांकन किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चेंबूर निवासी प्रमुख समाज सेविका अनीताताई किरण पाटोले इसके पहले भी चेंबूर पश्चिम से पीएल लोखंडे मार्ग से एक बार नगरसेवक चुनाव लड़ने वाली श्रीमती पाटोले ने 2019 में चेंबूर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ी और 5000 के करीब मत प्राप्त किया था।उसके बाद वह दक्षिण मध्य मुंबई लोकसभा चुनाव छेत्र से भी चुनाव लड़ चुकी हैं।जिसमे उन्हें जनता व मतदाताओ ने अपना भरपूर समर्थन दिया था।अब इस बार के विधानसभा चुनाव में वह चेंबूर से बहुजन समाज पार्टी से चुनावी मैदान में है।जिसके लिए श्रीमती पाटोले ने अपना नामांकन कर दिया है।बताया जाता है की पुरे चेंबूर विधानसभा छेत्र में जोरशोर से जनसंपर्क अभियान कर पाटोले अपनी पूरी तैयारी कर चुकी है।वैसे तो श्रीमती पाटोले चेंबूर में समय समय पर जनसेवा समाजसेवा रक्तदान शिविर चिकित्सा शिविर जैसे अनेक जनता के हित के काम करती रहती हैं।जिसमे उन्हें स्थानीय जनता का भरपूर स्मर्थजन भी मिलता है।लेकिन इस बार का विधानसभा चुनाव पुरे दमखम से लड़ने की तैयारी की हैं।उन्होंने अपनी बातचीत में हमे बताया की उन्हें स्थानीय जनता व मतदाताओ ने अच्छा सहयोग मिल रहा है।जिसके तहत उन्होंने पुरे चेंबूर विधानसभा छेत्र में जोरशोर से जनसंपर्क अभियान किया है।वैसे तो श्रीमती पाटोले चेंबूर उन्हें स्थानीय जनता का भरपूर स्मर्थजन मिल रहा है।उन्होंने अपनी बातचीत में हमे बताया की मुझे बीएसपी ने अपना टिकट देकर चुनाव में उतारा है और वह पुरे प्रयास के साथ जन जन तक पहुंच कर यह चुनावी जंग जीतेंगी।
تعليقات