top of page

चेंबूर पीएल लोखंडे मार्ग पर मकान ढहा डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत

Writer: Ravi NishadRavi Nishad


मुंबई। चेंबूर तिलक नगर पुलिस की हद के पीएल लोखंडे मार्ग पर दिनांक 4 सितंबर को शाम में एक मकान ढह गया।जिसके चपेट में आए एक डेढ़ वर्ष के बच्ची की मौत हो गई है।जबकि एक महिला के घायल होने की जानकारी मिली है।


मिली जानकारी के अनुसार चेंबूर गुलशन बाग़ व आसपास की झोपड़पट्टी के विकास का काम तिलक नगर के एक विकासक के माध्यम से पिछले 15 वर्षो पहले शुरू हुआ था।लेकिन विकासक आज तक यहां कोई विकास का काम किया नहीं।जिसके चलते अपने मकानो का रिपेयर काम भी नहीं कर रहे है।लोग इस आशा में बैठे है की जल्द ही विकास काम शुरू होगा।लेकिन कोई विकास काम हो नहीं रहा है।यहां के निवासियो का कहना है की यहां के अधिकतर मकान जर्जर हालत में है।जिसका नतीजा यह है की बुधवार 4 सितंबर को करीब 8 बजे एक मकान ढहा और एक डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है।जबकि एक महिला घायल होने की जानकारी मिली है।


स्थानीय समाजसेविका अनीता ताई पाटोले ने बताया की यह हादसा विल्डर की लापरवाही के चलते हुआ है।जिसमे ख़ुशी सालवे नामक डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हुई है जबकि उसकी माँ घायल है जिसका इलाज राजावाडी अस्पताल में शुरु है।इस घटना की पुष्टि मनपा आपातकालीन विभाग ने की है।घटना स्थल पर तिलक नगर पुलिस व दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंच कर बचाव व राहत काम किए है।

Comments


bottom of page