top of page

चेंबूर छेड़ा नगर के झोपडा धारको को कब मिलेगा न्याय

Writer's picture: Ravi NishadRavi Nishad

Updated: Aug 13, 2024

छेड़ानगर के झोपडा धारको पर सरकार का दुर्लक्ष।


मुंबई। चेंबूर छेड़ानगर स्थित जीजामाता भोसले मार्ग के लगभग 200 झोपडा धारको का घर गत माह 24 जून को शासन प्रशासन ने तोड़ दिया।जिनमे आधे से अधिक झोपडा धारको के पास वर्ष 2000 के पहले के सभी प्रमाण है।झोपडा धारको पर बुलडोजर चलाने के पहले उन्हें कोई नोटिस नहीं दी गई थी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार चेंबूर छेड़ा नगर के बीर जीजामाता भोसले मार्ग पर करीब 200 झोपडा धारक रहते थे।जिन्होंने सावित्रीबाई फुले रहिवासी संघ नामक एक संस्था बनाकर अपने सभी प्रमाण उपजिलाधिकारी जिलाधिकारी मनपा व अन्य सभी संबंधित विभाग को दिया था।बावजूद उन्हें बिना किसी पूर्व सुचना को तोड़कर हटाया गया।उक्त झोपडा धारक पिछले 25 जून से मुंबई स्थित आजाद मैदान में अपनी विभिन्न मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।लेकिन शासन प्रशासन उनकी मांग को अजरंदाज कर रहा है।जिसको लेकर इन झोपडा धारको में गहरा आक्रोश फ़ैल रहा है।यहां के रहिवासी समाजसेवक रिजवान शेख ने बताया की जब तक हमे न्याय नहीं मिलता तब तक हम सब का आंदोलन जारी रहेगा।

Comentários


bottom of page