top of page

गैस पाइपलाइन में रिसाव से लगी आग में चार लोग झुलसे

Writer: Meditation MusicMeditation Music


Four people burnt in fire caused by leakage in gas pipeline
Four people burnt in fire caused by leakage in gas pipeline

मुंबई : पश्चिमी उपनगर जुहू में शुक्रवार को गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद लगी आग में चार लोग झुलस गए। एक नगरीय

निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) की गैस पाइपलाइन में रिसाव के

कारण दोपहर 11.55 बजे आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग तीन दुकानों तक भी पहुंच गई थी। अधिकारी ने कहा कि दोपहर 12.20 बजे दमकल कर्मचारियों ने आग पर

काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि एमजीएल कर्मचारियों ने गैस रिसाव को बंद कर दिया। अधिकारी ने कहा कि चार लोग आग में

झुलस गए और उन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

コメント


bottom of page