
राहुल तिवारी/ मुंबई। मानखुर्द रेलवे स्टेशन के पास भारत नगर इलाके में खाली पड़े भूखंड पर इन दिनों राजनैतिक पार्टियों की नजर हैं। हर पार्टी उक्त भूखंड को अपने कब्जे में लेना चाहती है। सूत्रों की माने तो शिंदे गुट के दक्षिण मध्य मुंबई के सांसद राहुल रमेश शेवाले और भाजपा के पूर्व नगरसेवक दिनेश बबलू पांचाल इन दोनों नेताओं के नाम का श्री विश्वकर्मा विकास ट्रस्ट ने सार्वजनिक वाचनालय का बोर्ड लगा रखा है। जिसे देखकर रहवासियों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। नाम ना छापने की शर्त पर एक महिला ने कहा कि उक्त स्थान पर वाचनालय की जगह पर समाजिक मंदिर, हॉल या बच्चों के खेलने के लिए मैदान बने। सांसद का काम लोक सेवा करना है ना कि खाली भूखंड पर कब्जा करना है। भारत नगर में वाल्मीकि समाज की काफी ज्यादा तादाद है। रहवासियों की मांग है कि भूखंड का इस्तेमाल लोगों की साहूलियत के लिए किया जाए, जबकि दोनों नेता इसे अपने अधीन रखना चहते हैं। स्थानीय लोगों की यह मांग है कि अगर उनके अनुसार, भूखंड पर मंदिर, हॉल और खेलकूद का मैदान नहीं बना तो आने वाले समय में इसके खिलाफ विशाल मोर्चा निकाला जाएगा।
Comments