top of page

कांग्रेस नेता राजकुमार यादव अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

Writer: BB News LiveBB News Live


मुम्बई। मनपा चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है प्रमुख राजनीतिक दलों में कार्यकर्ताओं का आवागमन शुरू हो गई है। इसी कड़ी में अंधेरी तालुका कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राजकुमार यादव गत दिनों अपने सैकड़ों समर्थको और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। राजकुमार यादव विधायक एडवोकेट आशिष  शेलार की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।


यादव को भाजपा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका भाजपा जिला महासचिव व अंधेरी पूर्व विधानसभा के भावी विधायक मुरजी पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक आशीष शेलार ने कहा कि अजेय भारत _ अटल भाजपा के मूलमंत्र को सार्थक करने के उद्देश्य से आज राष्ट्रहित में हमारे सहभागी बनने भाजपा में शामिल हुए भाइयों का हृदय से स्वागत करता हूं। वहीं भाजपा जिला महासचिव मुरजी पटेल ने कहा कि आज भारत देश दिन दूना रात चौगुना प्रगति पथ पर अग्रसर है।


यह सब हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदीजी के चलते संभव हुआ है। इस दौरान मंच पर पूर्व नगरसेवक सुरेंद्र दुबे,पूर्व नगरसेविका केशर बेन मुरजी पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। बता दें कि जल्द ही अंधेरी पूर्व विधानसभा में उपचुनाव होने वाला है ऐसे में भाजपा अभी से ही पूरी ताकत के साथ संपूर्ण विधानसभा में प्रचार कार्य में उतर चुकी थी। भाजपा की ओर से मुरजी पटेल की उम्मीदवारी पुरी तरह से तय हो चुकी थी। विधायक आशीष शेलार के नेतृत्व में जगह जगह कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा था।

Comments


bottom of page