top of page
Writer's pictureBB News Live

किक कैफे बना अय्यासी का अड्डा !

आज भी धड़ल्ले से यहां बिकता है शराब !

मसाज पार्लर की आड़ में होता है देह व्यापार !


मुंबई। विदया विहार पूर्व स्थित राजावाड़ी सिग्नल के पास के किक कैफे पर अनेक बार हुई कार्यवाई के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा है।बताया जाता है कि उस के उपर की मंजिल पर आज भी मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार धंधा चलता है।यह वही किक कैफे है जहां सभ्य घराने के युवक युवती हुक्का पार्लर की आड़ में अय्यासी करने आते हैं और पड़ोस के गाले में पहली मंजिल पर मसाज  पार्लर की आड़ में सुरा सुंदरी का लुफ्त उठाते हैं ! उसी मसाज पार्लर पर गत माह खाना पूर्ति के तहत पुलिस ने कार्यवाई की थी।

            

पुलिस सूत्र बताते हैं कि किक कैफे नामक यह रेस्टारेंट हमेशा विवादों में रहा है।आसपास के लोगो का कहना है कि इस कैफे के उपर पहली मंजिल पर मसाज पॉर्लर चलता है जो अय्यासी व देह व्यापार का ठिकाना है।अनेक बार यहां के इस विवादित किक कैफे व हुक्का  पार्लर पर हुई कार्यवाई में छेत्र के कई युवक युवती अय्यासी करते पाए जा चुके है।आज भी यहां चोरी छिपे वही धंधा होता है जो पहले चलता था।


सूत्रों का दावा है कि साल के बारह महीने 24 घण्टे यह हुक्का पार्लर व मसाज पार्लर खुला रहता है।सिंधु वाड़ी के जिस ठिकाने पर यह किक कैफे नामक रेस्टारेंट मौजूद है वहां खुलेआम गलत धंधे किए जाते है जिसे तिलक नगर पुलिस का खुला संरक्षण प्राप्त बताया जाता है।लोग बताते है कि इस कैफे का मालिक खुद को मानवधिकार समिति का सदस्य बताकर लोगों को डराता धमकाता है।लोगो का कहना है कि यहां के मसाज पार्लर में भी गलत धंधे होते हैं जिसका उदाहरण है की गत माह तिलक नगर पुलिस की खाना पूर्ति वाली कार्यवाई है।सूत्रों के मुताबिक 20 मार्च 2021 को जब एक गुप्त सूचना पर मनपा के किसी अधिकारी ने पहले वहां पहुंच कर गुप्त जानकारी ली थी तो सारी सच्चाई सामने आ गई थी।उसके बाद उस अधिकारी ने यहां की पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाई की थी।


तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील काले के निर्देश पर पुलिस ने उस मामले में अपराध क्रमांक 96/2021 भादवी 285,188,269 व 51(ब) राष्ट्रीय आपत्ती व्यवस्थापन कायदा के साथ साथ महाराष्ट्र कोविड 19 उपाय योजना नियम 11 कलम 4 (अ),21 के तहत मामला दर्ज कर वीरू अमर सिंह गोगरी,निथिलेश सोहित मुखीया,नीरज रमेश ठक्कर,प्रकाश तेनसिंग कुअर,राम बाबू मायाराम साहू,रियान रज्जाक खान नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया था।जबकि देवराज अतुल मंगे नामक एक आरोपी फरार हो गया था।मुंबई पुलिस के विशेष सूत्र बताते हैं की इस हुक्का पार्लर व मसाज पार्लर  को कई भाजपा नेताओं व उनके फंटरो का संरक्षण प्राप्त है।जिसके चलते स्थानीय पुलिस मौन धारण की हुई है।

Comments


bottom of page