कुल 11 आरोपी गिरफ्तार।

ठाणे। मुंबई पुलिस की तर्ज पर अब ठाणे पुलिस की एएनसी की टीम नशा विरोधी अभियान चला रही है।जिसके तहत पुलिस ने एक गुप्त सुचना पर काम करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 95 लाख रुपए से अधिक का एमडी बरामद किया है।जबकि दूसरी कार्यवाई में पुलिस की दूसरी टीम ने करीब 3 करोड़ का गांजा बरामद करते हुए हुए कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाया है।
पुलिस सूत्र बताते हैं की ठाणे पुलिस की एएनसी पुलिस ने उच्च अधिकारियो के मार्गदर्शन में काम करते हुए एक गुप्त सुचना पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 476 ग्राम मेफेड्रान (एमडी) बरामद किया है जिसकी कीमत 95 लाख 20 हजार बताए जाते हैं।जबकि दूसरी टीम ने एक अन्य सुचना पर काम करते हुए 553 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।जिसमे शामिल 9 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए है।पकड़े गांजे की कीमत 2 करोड़ 87 लाख 61 हजार 680 रुपए बताए जाते हैं।मतलब ठाणे एएनसी पुलिस ने 3 करोड़ 82 लाख 81 हजार 680 रुपए के नशे का सामान हस्तगत करते हुए कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी की है।ठाणे एएनसी पुलिस अब पकड़े गए उक्त आरोपियों से यह जानकारी हाशिल करने में जुटी हुई है की उक्त आरोपी इतनी भारी मात्रा में उक्त गांजा कहाँ से लाया गया है और किस ड्रग्स सप्लायर को डिलवरी दिया जाना था।जिसकी जांच पड़ताल पुलिस की उक्त टीम कर रही है।
Comments