top of page

आचार सहिंता की आड़ अवैध निर्माण की भरमार, चेंबूर मनपा एम पश्चिम के जेई-एई जुटे कमाई में

Writer's picture: BB News LiveBB News Live

मुंबई। आजकल आचार सहिंता की आड़ में चौतरफा अवैध निर्माण का जोर चल रहा है।मुंबई के 24 वार्ड को देखे तो चेंबूर एम पश्चिम वार्ड की हद में आजकल अवैध निर्माणों की भरमार शुरू है।जिसको लेकर आम जनता प्रबुद्ध नागरिको जनसेवकों में यहां के जूनियर इंजीनियर व असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ आक्रोश फ़ैल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चेंबूर पश्चिम आमिर बाग़ नंबर 2 गल्ली नंबर 5 मटन शॉप के पीछे एक ऐसा मकान सफीक शेख कन्ट्रेक्टर द्वारा बनाया जा रहा है जिसने देखने से ऐसा लगता है की यहां के संबंधित मनपा अधिकारी व पुलिस प्रशासन अपनी आँख बंद किया हुआ है।जिससे सफीक कन्ट्रेक्टर के हौसले बुलंद हैं।सूत्रो का कहना है सफीक कहता है की हमने भाजपा की एक नगरसेविका के माध्यम से संबंधित मनपा अधिकारियो को खुश किया है।जिससे वे लोग अपनी आँख बन्द किए है।सफीक यह भी कहता है की हमने यहां के गलीछाप नेताओ संबंधित पुलिस कमर्चारियों अधिकारियो सबको खुश किया है।बताया यह भी जाता है की सफीक सुबह से लेकर शाम तक यहां के मनपा अधिकारियो की जी हजुरी करता हैं जिसके कारण उसके निर्माण कार्य के खिलाफ सभी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं।इस सन्दर्भ में स्थानीय एक समाजसेवक से बात करने पर उसने बताया की सफीक के अवैध निर्माण के खिलाफ कोई कुछ बोलता नहीं है।वह सबका सेवा सत्कार करता है।

Komentarze


bottom of page