top of page

अंधेरी (पूर्व) विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा कोर कमिटी की बैठक संपन्न

Writer's picture: BB News LiveBB News Live


मुंबई। अंधेरी ( पूर्व) विधानसभा उपचुनाव की पार्श्वभूमी को देखते हुए गत दिनों अंधेरी पूर्व विधानसभा कोर कमेटी की बैठक विधायक एडवोकेट आशिष शेलार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। महत्वपूर्ण बात यह है कि भाजपा ने उपचुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयारी शुरू कर दी है। यही वजह है कि विधायक आशिष् शेलार संपूर्ण विधानसभा में वार्ड स्तर पर बारीकी से निरीक्षण करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में कयास लगाया जाता है कि  इस बार उपचुनाव का चुनाव परिणाम चमत्कारिक होगा।

                     

बता दें कि अंधेरी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए शिवसेना स्वर्गीय विधायक रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा लटके को उम्मीदवार बनाने की तैयारी में है। जबकि भाजपा अपने अपने उम्मीदवार की जीत को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी विधायक आशीष शेलार के कंधों पर डाल दी है । मुंबई भाजपा के गणितज्ञ और कुशाग्र राजनीतिक रचनाकार माने जाने वाले आशीष शेलार पूरे एक्शन मोड में आ गए हैं। जगह जगह वार्ड स्तर पर बैठकों के अलावा कोर कमिटी की बैठक में उपचुन्नव को लेकर शेलार ने कोर कमेटी की बैठक भी ली। जिसमें प्रमुख रूप से विधायक आशीष शेलार के साथ साथ आचार्य पवन त्रिपाठी, उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी मुरजी पटेल के अलावा अंधेरी भाजपा के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।


बताया जाता है कि भाजपा विधायक आशीष शेलार अंधेरी विधानसभा में कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए साम दाम दण्ड भेद सभी नीति अपना रहे हैं। ज्ञात हो कि पिछले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मुरजी पटेल का शानदार प्रदर्शन रहा है। जिसके कारण भाजपा का उन पर विश्वास बढ़ा है यही वजह है कि भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने आशीष शेलार को अभी से ही मैदान में उतार दिया है। शेलार और मुरजी पटेल कंधे से कन्धा मिलाकर अंधेरी विधानसभा में वार्ड से लाकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए भाजपा का जनाधार बढ़ाने में जुट गए हैं। जिसके कारण इस बार अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव का परिणाम चौकाने वाला होगा। ऐसा राजनीति के जानकारों का आकलन है।

Comments


bottom of page