top of page
Writer's pictureBB News Live

अवनीश तीर्थराज सिंह के द्वारा भव्य कुश्ती कार्यक्रम का आयोजन


मुंबई। जोगेश्वरी (पश्चिम) के ओशिवरा मनपा गार्डन, अजित ग्लास के पास मुंबई कांग्रेस के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के कार्याध्यक्ष और मुंबई शहर उपनगर कुश्ती संघ के अध्यक्ष अवनीश तीर्थराज सिंह के द्वारा प्रवाह संस्था के तत्वाधान में स्व. श्री भुआल सिंह की स्मृति में भव्य अखिल भारतीय विराट कुश्ती मुकाबला का आजोयन किया गया जिसमे देश के विभिन्न कोने से जाने माने खिलाड़ियों के बीच में 57 मुक़ाबले हुए।

इस कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल है, यह संस्कृति जीवित रहनी चाहिए। अखिल भारतीय अनसूचीत जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश लिलोठिया ने इस आयोजन में महिलाओं की कुश्ती शामिल होने के लिए विशेष बधाई दिया और आयोजक का उत्साहवर्धन किया। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री भाई जगताप ने भी कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए आयोजक को बधाई दिया।

कार्यक्रम आयोजक एड. अवनीश तीर्थराज सिंह अध्यक्ष प्रवाह संस्था व अध्यक्ष मुंबई शहर उपनगर तालीम महासंघ ने कहा कि कुश्ती खेल हम सबकी धरोहर है जिसे प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुश्ती खेल में युवाओं का रुझान बढ़ रहा है जो इस खेल के लिए अच्छा संकेत है।

कुश्ती मुकाबला में अमोल कीर्तिकर, अशोक जाधव, बाला अम्बेकर, राजेश शर्मा, चंगेज़ मुल्तानी, राजुल पटेल, राजू पेण्डेकर, भावना जैन, महाराष्ट्र केसरी उदय राज पहलवान,उप महाराष्ट्र केसरी फिरोज अहमद आदि सहित बड़ी संख्या में विविध क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।कुश्ती मुकाबला में भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक समर सिंह ने भोजपुरी गीत कइसे झनि पूड़ी अउर रोटिया बेलाई गीत गाकर उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Comments


bottom of page