top of page

अरुण गवली मामले में जेल डीआईजी को नोटिस

Writer's picture: Meditation MusicMeditation Music


Notice to jail DIG in Arun Gawli case
Notice to jail DIG in Arun Gawli case

नागपुर : शिवसेना नगरसेवक कमलाकर जामसंदेकर की हत्या के दोषी नागपुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली ने फरलो के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में सोमवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने जेल डीआईजी (पूर्व नागपुर) और जेल अधीक्षक, नागपुर काे नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है।

मामले की न्या. विनय जोशी और न्या. अभय मंत्री के समक्ष सुनवाई हुई। गवली ने फरलो के लिए जेल डीआईडी के समक्ष अर्जी दायर की थी, लेकिन प्रशासन ने अर्जी खारिज कर दिया था। जिसके बाद गवली हाई कोर्ट की शरण ली। इसके पहले भी कोर्ट ने गवली को सितंबर 2023 में 28 दिन का फरलो मंजूर किया था। गवली इसके पूर्व दस से ज्यादा बार पैरोल और फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है।

कोर्ट में गवली के वकील ने दलील दी थी कि, गवली ने कभी भी नियमों का उल्लंघन नहीं किया और निश्चित तारीख पर वह जेल में वापस आया है, कोर्ट ने सभी का पक्ष सुनकर गवली को फरलो मंजूर किया था। अब गवली ने फिर से 28 दिन के फरलो के लिए याचिका दायर की है। गवली की ओर से एड. मीर नगमान अली और जेल प्रशासन की ओर से एड.एन.डी. त्रिपाठी ने पैरवी की।

0 comments

Commentaires


bottom of page