मुंबई। पुलिस भर्ती के लिए आए एक युवक की मैदानी टेस्ट के बाद मौत होने की जानकारी मिली है।मृतक युवक का नाम अमर अशोक सोलंके (24) बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरावती जिले से अमर अशोक सोलंके 24 नामक युवक मुंबई में पुलिस भहैर्ती के लिए आया था।कल उसका मैदानी टेस्ट हुआ।उसके बाद उसके सीने में दर्द शुरू हुआ।जब वह अपने रहते होटल रेसीडेन्सी शाम 5 बजे के करीब में गया तो वहां उसकी तबियत कुछ जादे ही खराब हो गई।उसके बाद उसके साथियो ने जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया तब तक उसकी मौत हो गई थी।इस मामले में माता रमाबाई पुलिस ने अकाश्मिक मृत्यु के तहत मामला दर्ज कर उसके शव को पोस्ट मार्टम हेतु फोर्ट इलाके के सेंट जार्ज अस्पताल भेजा है।
पुलिस भर्ती के लिए आए युवक की मौत

Leave a comment
Leave a comment