मामला क्राइम ब्रांच को हुआ वर्ग
मुंबई। चेंबूर निवासी एक 45 वर्षीय नराधम ने अपनी ही पत्नी को अपने दो दोस्तों के साथ हम बिस्तर कराए जाने का मामला प्रकश में आया है।इस संगीन मामले की जांच नई मुंबई क्राइम बांच की पुलिस कर रही है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह छापामारी कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चेंबूर राजकमल नर्सरी कंपाउंड निवासी एक 42 वर्षीय युवती अपने पति से अलग होकर नई मुंबई के कोपर खैराने में अपने दो बच्चों के साथ रहती है।
उसका पति असलम अब्दुल हफीज कुरैशी (45) अपनी ही नौकरानी की बेटी से दूसरी शादी कर चेंबूर में ही रहता है।बावजूद इसके वह अपनी पहली पत्नी के पास आया जाया करता था।गत दिनों वह अपने एक दोस्त मुस्ताक अमन शेख के साथ पीड़िता के पास पहुंचा।उक्त अवसर पर पीड़िता के दोनों बच्चे घर में मौजूद नहीं थे।जिसका फायदा उठाकर असलम कुरैशी ने अपनी पत्नी को मारपीट कर मुस्ताक के साथ संबन्ध बनाने के लिए मजबूर किया था।उसके बाद वे दोनों घर से बाहर जाते समय इस तरह डराए धमकाए की इस संबन्ध में अगर किसी को कुछ भी बताने की कोशिश की तो जान से मार देंगे।
इसके बाद उसने दूसरे दिन अपने दूसरे साथी इमरान अमन शेख को लेकर अपनी पत्नी के पास आया और उसके साथ भी संबन्ध बनाने के लिए पीड़िता को मजबूर किया।इस घटना की लिखित शिकायत देने के बाद नई मुंबई के कोपर खैराने पुलिस ने अपराध क्रमांक 475/2022 भादवी 376,376(1),504,506(2) व 34 के तहत मामला दर्ज किया था।पुलिस सूत्र बताते हैं की यहाँ के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री भोसले के निर्देश पर यह मामला महिला पुलिस अधिकारी स्मिता अशोक पवार व उनकी टीम कर रही थी।इस मामले को लेकर पीड़िता ने नई मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।पीड़िता की दलीलें सुनकर श्री भारंबे ने यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है।जिसके बाद से पीड़िता का पति व उसके दोनों दोस्त भूमिगत हो गए है।जब की पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापामारी कर रही है।