मुंबई। घाटकोपर पंतनगर पुलिस की हद के रमाबाई कॉलोनी निवासी लापता हुई एक 86 वर्षीय बृद्धा को पुलिस ने 6 घन्टे के भीतर खोज निकाला है।उक्त महिला की तलाश के लिए पंतनगर पुलिस के मिसिंग अधिकारी ने मुंबई नई मुंबई व ठाणे जिले के सभी पुलिस थानो से संपर्क कर उक्त बृद्ध महिला की खोज की है।जिसकी चौतरफा चर्चा शुरू है।
गौरतलब है की पंतनगर पुलिस की हद के रमाबाई कॉलोनी स्थित शांती सागर के पास रहने वाली जानकु बाई तुकाराम कांबले (86) अपने घर के बाहर बैठी हुई थी।उसके बाद वह उठकर कहा चली गई किसी ने कुछ भी देखा नहीं।इस बात की शिकायत लापता बृद्धा के परिजनों ने पंतनगर पुलिस स्टेशन के संबंधित अधिकारियो से की।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विनायक देखमुख,पुलिस उपायुक्त पुरुषोत्तम कराड के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविदत्त सावंत की देखरेख में पुलिस सब इंस्पेक्टर सुभाष हमरे व पुलिस कर्मचारी संतोष गीध ने मुंबई नई मुंबई व ठाणे जिले के सभी पुलिस थानो की पुलिस से संपर्क कर उक्त बृद्धा की तलाश शुरू की।
इसी बीच श्री हमरे को जानकारी मिली उक्त बृद्धा को तिलक नगर पुलिस के निर्भया पथक की अधिकारी श्रद्धा पारधे व महिला पुलिस कर्मचारी अहिरे मैडम ने हस्तगत किया है।मतलब उक्त महिला तिलक नगर पुलिस के निर्भया पथक के ताबे में है।श्री हमरे ने वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर जानकुबाई कांबले को अपने ताबे में लेकर मामूली कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।इस तरह पंतनगर पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य पर पीड़ित के परिजनों रिश्तेदारो ने पुलिस का आभार माना है।