मुंबई। घाटकोपर पूर्व रमाबाई कॉलोनी में भूलकर आई एक 70 वर्षीय बृद्धा को पंतनगर के निर्भया पथक ने काफी प्रयास कर उसके परिजनों से मिलाने का बेहद ही सराहनीय काम किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 नवंबर को दोपहर दो बजे किसी ने कन्ट्रोल कॉल कर पंतनगर पुलिस को सूचित किया की रमाबाई कॉलोनी में एक 70 से 75 वर्षीय बृद्धा परेशान हैरान हालत में खड़ी है।इस सूचना को मिलते ही पंतनगर पुलिस का निर्भया पथक फौरन घटना स्थल पर पहुँच कर उक्त बृद्धा को अपने कब्जे में ले लिया।पथक पर कार्यरत महिला पुलिस उपनिरीक्षक शिंदे महिला पुलिस कर्मी शीतल सोनावणे व यादव ने उक्त बृद्धा को पुलिस स्टेशन लाए।वह बृद्धा तमिलनाडु की होने के चलते उसकी भाषा किसी को समझ में नहीं आ रही थी।पुलिस ने एक तमिल भाषा के जानकार को बुलाकर महिला की पूरी जानकारी ली गई।आसपास के पुलिस स्टेशनों से जानकारी ली गई की इस तरह की किसी महिला की मिसिंग केस दर्ज तो नहीं।इस बीच पुलिस को जानकारी मिली की उक्त महिला सेल कॉलोनी की रहने वाली है और उसका नाम सुब्बूलक्ष्मी मुत्तया पिल्ले, (70) है।पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद उसके परिजनों को खोजकर उक्त बृद्धा को उन्हें सौंप दिया है।
पंतनगर के निर्भया पथक ने 70 वर्षीय बृद्धा को उसके परिजनों से मिलाया

Leave a comment
Leave a comment